नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- डोनाल्ड ट्रंप भारतीय समयानुसार गुरुवार को सुबह 6:30 बजे संबोधित करने वाले हैं। इस दौरान वह बताएंगे कि ईरान के खिलाफ चल रही जंग में अब अमेरिकी नीति क्या होगी। चर्चा है कि वह ईरान की जंग को एकतरफा तौर पर खत्म करने का भी ऐलान कर सकते हैं। यह घोषणा करते वक्त वह कह सकते हैं कि ईरान पर हमले करने का हमारा मकसद पूरा हो गया है और अब हम इस जंग को यहीं खत्म करते हैं। अब सवाल यह है कि आखिर डोनाल्ड ट्रंप जंग को इस तरह खत्म करने का विचार क्यों करेंगे। क्या उनके इरादे अब कमजोर हो गए हैं या फिर हालात ऐसे हो गए हैं कि ईरान से जंग में निकलना ही सही लग रहा है। जानकारों का मानना है कि अमेरिका को इस बात की चिंता सता रही है कि यदि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज लगातार बंद रहा तो फिर दुनिया भर में परेशानी बढ़ेगी। ऐसी स्थिति अमेरिका समेत किसी के लिए भ...