नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- पूर्व आईपीएस अधिकारी के अन्नामलाई (K Annamalai) ने इसी साल जून महीने में बीजेपी छोड़ी थी। इसके बाद उन्होंने एक स्वतंत्र राजनीतिक आंदोलन (वी द लीडर्स) खड़ा किया और 50 लाख लोगों को इससे जोड़ने का लक्ष्य रखा था। हालांकि, अब तक महज 20 लाख लोग ही इससे जुड़ पाए हैं। उन्होंने इसके लिए एक साल का समय सीमा तय किया था, लेकिन चार महीने के बाद ही वह अपनी योजनाओं को बदलते हुए भाजपा के खिलाफ अपनी बयानबाजी को धार देने में जुट गए हैं। इस आंदोलन से धीमी रफ्तार में लोग जुड़ रहे हैं। दूसरी चिंता यह भी है कि अगर अन्नामलाई अपने समर्थकों को चुनाव लड़ने का मौका देने में बहुत ज्यादा देरी करते हैं तो उनके प्रति लोगों का उत्साह और कम हो सकता है। यही कारण है कि अन्नामलाई ने अपनी योजनाओं को जल्दी आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है। 14 अक्टूबर को उन्ह...