नई दिल्ली, जून 2 -- गुरु का उच्च राशि में आना बड़ा बदलाव है। यह सभी राशियों के लिए अच्छे योग लेकर आ रहा है। देश ही दुनिया भर के एस्ट्रोलॉजर इस बड़े बदलाव को बारीकी से देख रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन राशि के लिए ये लाभ के योग ला रहा है। करियर में आप चमकने लगेंगे, आपके पास पैसा आएा, रिलेशनशिप भी सुधरेंगे। विवाह के योग भी इस दौरान आपको मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन से लेकर आगे बढ़ने के मौके आपके पास आ रहे हैं। कोई अपनी लाइफ में बड़ा बदलाव देखेगा, तो कोई पहले से स्थिति को अच्छा पाएगा। बृहस्पति ग्रह 01 जून, 2026 की मध्य रात्रि के बाद 02.25 पर मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं। बृहस्पति अतिचारी होने की वजह से लगभग 5 महीने में ही 31 अक्तूबर, 2026 को दोपहर 12.50 बजे तक कर्क राशि रहेंगे। अतिचारी बृहस्पति का 02 जून, 2026 से 31 अक्तूबर...