नई दिल्ली, अगस्त 11 -- साउथ के सुपरस्टार एक्टर रजनीकांत का स्वैग उनकी फिल्मों को बहुत एक अलग ही वाइब देता है। चाहे घुमाकर चश्मा पहनना हो, या फिर सिक्का उछालकर उसे अपनी पॉकेट में लैंड कराना। रजनीकांत अपनी फिल्मों में कई ऐसे मूव्स करते हैं जो असल जिंदगी में देखने वालों को करीब-करीब इंपॉसिबल लगते हैं। फैंस जानते हैं कि रजनीकांत फिल्मी दुनिया में चमकने से पहले बसों में कंडक्टर की नौकरी कर रहे थे। लेकिन क्या आपको यह पता है कि रजनीकांत का स्वैग उस वक्त भी कायम था, और इसी वजह से लोग जान बूझकर उन्हीं की बस में बैठना चाहते थे।टिकट बेचते वक्त करते कूल मूव्स कई दशक पहले जब रजनीकांत बस में टिकट बेचा करते थे। रजनीकांत टिकट बेचने के दौरान भी अपने मस्तमौला आइकॉनिक मूव्स किया करते थे। वह यात्रियों को सीधे तौर पर टिकट देने की बजाए टिकट को फ्लिप करके और कभ...