क्यों केंद्र सरकार की ही बड़ी इमारत पर चलाया जा रहा बुलडोजर, होते थे यहां देश के बड़े फैसले
नई दिल्ली, जून 9 -- दिल्ली में आपने अवैध इमरातों और झुग्गियों पर बुलडोजर चलते खूब देखा है, लेकिन अब केंद्र सरकार की एक बड़ी इमारत को ढहाया जा रहा है, जिसे आजादी के बाद बनाया गया था और दशकों तक यहां से देशभर के लिए बड़े फैसले होते रहे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि सेंट्रल विस्टा रिडेवलपमेंट प्रॉजेक्ट के तहत उद्योग भवन को ध्वस्त करने का काम शुरू हो गया है। अधिकारी ने कहा कि केंद्र सरकार यहां ऑफ-रोड पार्किंग स्थान और यातायात व्यवस्था को बेहतर करना चाहती है। उद्योग भवन को गिराने की शुरुात निर्माण भवन के बाद हुई है। पास मौजूद इस इमारत को मई के मध्य में ध्वस्त किया गया था। दोनों ही इमारतों का निर्माण आजादी के बाद 1956 से 1968 के बीच किया गया था। केंद्रीय मंत्रियों के लिए दफ्तरों के लिए इनका निर्माण किया गया था। इन दोनों ही इमारतों से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.