नई दिल्ली, जुलाई 4 -- जरीन खान की बेटी फराह खान अली के अपनी मां का हिंदू रीति-रिवाजों से अंतिम संस्कार करने की काफी निंदा हुई थी। अब उन्होंने इसके पीछे की वजह और अपने इमोशन्स पर खुलकर बात की है। मालूम हो कि संजय खान की पत्नी जरीन खान का पिछले साल 7 नवंबर को निधन हो गया था। एक्ट्रेस जरीन खान के निधन के बाद उन्हें दफ्नाए जाने की बजाए उनके परिवार ने उनका दाह संस्कार किया था। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस बात को लेकर एक्ट्रेस के परिवार को जमकर ट्रोल किया था। मालूम हो कि जरीन पारसी परिवार से थीं और उनकी शादी एक मुस्लिम परिवार में हुई थी।जरीन क्यों चाहती नहीं थीं दफ्नाई जाएं अब विक्की लालवानी के साथ बातचीत में जरीन खान की बेटी फराह खान अली ने बताया, "भले ही उनका जन्म पारसी परिवार में हुआ था और उन्होंने एक मुस्लिम से शादी की थी। लेकिन उन्होंने हमसे...