नई दिल्ली, मई 12 -- बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी सिनेमाई जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन उनकी निजी जिंदगी भी कुछ कम फिल्मी नहीं रही है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी खुद एक इंटरव्यू में बता चुके हैं कि उन्होंने तय किया था कि वो अपने पिता की तरह नहीं बनना चाहते हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी को इस बात का अहसास एक ऐसी घटना के बाद हुआ, जब उन्होंने अपनी आंखों से अपने पिता को बेइज्जत होते हुए देखा। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने परिवार और अपने पिता के बारे में बात करते हुए बताया था कि वह बातों-बातों में ऐसे झूठ बोल जाया करते थे, जिसे सुनकर उन्हें हैरत होती थी। नवाजुद्दीन सिद्दीकी को अपने पिता का झूठ पता चलना भी उनके कामयाब होने के पीछे सबसे बड़े कारणों में से एक है।घर पर बच्चों से झूठ बोला करते थे नवाजुद्दीन नवाजुद्दीन सिद्दीकी न...