जैसलमेर, मार्च 24 -- जैसलमेर शहर में आपदा प्रबंधन और आपातकालीन तैयारियों को मजबूत करने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में 27 मार्च को सुबह 11 बजे जैसलमेर शहर के 11 प्रमुख स्थानों पर एक साथ सायरन बजाकर उनकी टेस्टिंग की जाएगी। प्रशासन ने साफ किया है कि यह केवल एक तकनीकी अभ्यास है और आमजन को इससे घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।11 स्थानों पर लगाए गए आधुनिक सायरन सिस्टम जिला कलेक्टर के निर्देशों के अनुसार शहर के अलग-अलग हिस्सों में अत्याधुनिक 'GSM-कंट्रोल्ड हूपर एवं लाउडस्पीकर सिस्टम' स्थापित किए गए हैं। इन सायरनों का उद्देश्य किसी भी आपदा, आगजनी या आपात स्थिति के दौरान शहरवासियों को तुरंत अलर्ट करना है। यह सिस्टम आधुनिक तकनीक से लैस है और दूर से भी संचालित किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- राजस्थान में गैस उपभोक्ताओं के लिए खुश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.