क्योंझर : उत्कल ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक निलंबित
चक्रधरपुर, जून 26 -- राउरकेला। ओडिशा के क्योंझर जिले के मल्लीपोशी गांव में बैंक द्वारा नॉमिनी को राशि नहीं भुगतान करने और सबूत के तौर पर बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचने के मामले में उत्कल ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक को निलंबित दिया गया है। वहीं इस मामले में राज्य के 28 रीजनल बैंकों को आदेश जारी किया गया है कि दोबारा इस तरह की घटना न हो। बता दें कि बहन कलारा मुंडा के खाते में 19,402 रुपये थे, जिसकी मौत के बाद नॉमिनी भाई जीतू मुंडा बैंक पहुंचा तो बैंक द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज की मांग की गई। इसके बाद भाई सबूत के तौर पर बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंच गया था। इस घटना ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। इसके बाद इस मामले में उत्कल ग्रामीण बैंक के मल्लीपोसी शाखा प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही सभी बैंकों को निर्देश दिया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.