नई दिल्ली, जुलाई 25 -- टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी के पहले सीजन में एक्ट्रेस अपरा मेहता भी नजर आई थीं। इन्होंने तुलसी की सास का किरदार निभाया था। अब हाल में एक बातचीत में अपरा ने सीरियल के बारे में बात की है। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उस समय शो को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज था। ऐसी दीवानगी उस समय में सिर्फ मूवी स्टार के लिए देखी जाती थी। लेकिन जब वो खुद एक फैंस के बीच पहुंचीं तो एहसास हुआ कि उनके सीरियल के लिए भी लोग जुनूनी हैं। इस दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार भी हुआ। उनके सिगरेट से जलाया दिया गया था। अंगूठियां छिनने की कोशिश की गई थी।क्योंकि सास भी कभी बहू थी का क्रेज अपरा मेहता ने सीरियल में सास को भी कभी बहू थी का क्रेज याद दिलाते हुए कहा, क्योंकि सास भी कभी बहू थी उस समय चरम पर था और मेरा गुजराती नाटक कोलकाता में होता था, 5...