नई दिल्ली, मार्च 22 -- स्टार प्लस के सबसे पसंदीदा शोज में से एक क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को लेकर खबर वायरल हो रही थी कि शो का स्पिनऑफ आनेवाला है। दावा किया जा रहा था कि सीरियल से मिहिर और तुलसी की कहानी खत्म करके वृंदा और अंगद की कहानी पर फोकस किया जाएगा। ऐसा ही एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा था। अब इस वायरल खबर पर तुलसी का किरदार निभाने वाली स्मृती ईरानी ने चुप्पी तोड़ी है।स्पिनऑफ की खबरों पर क्या बोलीं स्मृति ईरानी? एक इंस्टाग्राम पेज पर दावा किया गया कि क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में स्पिन ऑफ आएगा। वायरल पोस्ट पर स्मृति ईरानी ने कमेंट करके लिखा- "आईपी राइट्स के अधिकारियों के साथ पीआर कंटेंट की पुष्टि कर लें। क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के अलावा किसी अन्य शो से जुड़ी नहीं हूं। किसी भी स्पिन-ऑफ कार्यक्रम को मेरी छवि या व्यक्तित्...