नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- एकता कपूर का फेमस डेली सोप 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' शुरू से ही दर्शकों का फेवरेट रहा है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के दूसरे पार्ट को भी उतना ही प्यार दिया गया, जितना पहले को। एक बार फिर से पर्दे पर तुलसी (स्मृति ईरानी) हों या मिहिर (अमर उपाध्याय) को साथ देख दर्शकों की खुशी की ठिकाना नहीं रहा। सीरियल में लगातार आने वाले ट्विस्ट एंड टर्न फैंस को बांधकर रखे हुए हैं। पिछले कुछ वक्त में सीरियल की स्टोरी लाइन में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। वहीं, कई पुराने किरदारों की शो पर वापसी ने एक अलग ही माहौल बना दिया है। शो में मंदिरा और अनुपम कपाड़िया की वापसी हुई है। इसी बीच अब 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को लेकर एक शॉकिंग न्यूज सामने आ रही है।क्या 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का सफर होने वाला है खत्म? 'क्योंकि सास ...