शाहजहांपुर, जून 19 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। जिले में ऑनलाइन भुगतान के नाम पर दुकानदारों को निशाना बनाने वाले ठग सक्रिय हैं। ठग मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन करने और भुगतान होने का दिखावा कर सामान लेकर निकल जा रहे हैं। ऐसे में व्यापारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। पुलिस के अनुसार दुकानदारों को केवल ग्राहक का मोबाइल स्क्रीन देखकर भरोसा नहीं करना चाहिए। कई बार आरोपी नकली स्क्रीनशॉट या फर्जी स्क्रीन दिखाकर भ्रमित कर देते हैं। भुगतान की पुष्टि अपने बैंक मैसेज, यूपीआई ऐप या साउंड बॉक्स से जरूर करें। भीड़भाड़ के समय सबसे ज्यादा सावधानी रखने की जरूरत है। ठग अक्सर ऐसे समय को चुनते हैं जब दुकानदार व्यस्त होता है और खाते की जांच तुरंत नहीं कर पाता। बड़ी रकम का लेनदेन होने पर ग्राहक के जाने से पहले बैंक खाते में रकम पहुंचने की पुष्टि कर ले...