प्रयागराज, दिसम्बर 27 -- माघ मेला क्षेत्र में बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने शनिवार को क्यूआर कोड आधारित शिकायत प्रणाली से युक्त 24x7 कार्यरत कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने माघ मेला से जुड़े विद्युत कार्यों की शिविर कार्यालय में विस्तृत समीक्षा भी की। इसके उपरांत प्रबंध निदेशक सतुआ बाबा एवं डंडी वाड़ा शिविर पहुंचे, जहां उन्होंने संतों से भेंट की। शिविर परिसर में हो रही विद्युत वायरिंग का निरीक्षण करते हुए उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र में बनाए जा रहे सभी शिविरों में सुरक्षा मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता की वायरिंग एवं विद्युत उपकरणों का ही प्रयोग किया जाए। इसके बाद ओल्ड जीटी रोड एवं महावीर मार्ग पर स्थित 2x400 केवीए क्षमता ...