जामताड़ा, अप्रैल 7 -- जामताड़ा। गाड़ी की किस्त जमा कराने के नाम पर क्यूआर कोड भेजकर ई-वॉलेट के जरिए ठगी करने वाले साइबर गिरोह का जामताड़ा साइबर थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बाबूडीह गांव में की गई छापेमारी में पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी लोगों को फोन कर खुद को बजाज का प्रतिनिधि बताकर ठगी की घटना को अंजाम देते थे। जानकारी के अनुसार, एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश मंडल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम में एसआई कुन्दन कुमार वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल करते हुए करमाटांड़ थाना अंतर्गत बाबूडीह गांव स्थित दिनेश रवानी के घर में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान मौके से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों क...