मथुरा, मार्च 7 -- मथुरा, ट्रेनों और प्लेटफार्म पर खाना पान का सामान बेचने वाले वैंडरों पर लगाम लगाने के लिए रेलवे वैंडरों को क्यूआर कोड वाले पहचान पत्र बनाएगा। वैंडर का पहचान पत्र स्कैन करते ही उसके बारे में पूरी जानकारी सामान खरीदने वाले यात्री को मिल जाएगी। वैंडरों के क्यूआर कोड वाले पहचान पत्र बनाने का काम शुरू हो चुका है। ट्रेनों और प्लेटफार्मों पर बिकने वाली खान पान की चीजों की गुणवत्ता को लेकर यात्री अक्सर शिकायत करते हैं। शिकायत मिलने के बाद जब रेलवे द्वारा जांच कराई जाती है तो यात्री ने किस स्टेशन और किस वैंडर से खाद्य पदार्थ खरीदा इसके जानकारी वह नहीं दे पाते हैं। जिसकी वजह से यात्री की शिकायत का निस्तारण नहीं हो पाता है। साथ ही खराब खाद्य सामग्री बेचने वाले वैंडर के खिलाफ कार्रवाई भी नहीं हो पाती है। अब ऐसा नहीं होगा। वैंडर से ख...