बरेली, जून 18 -- नागरिक सेवा कोर की सक्रियता और जनसेवा के प्रति वार्डंस का समर्पण देखते हुए अब क्यू.आर.टी. का गठन आवश्यक हो गया है। इसके लिए प्रभाग की प्रत्येक पोस्ट से तीन वार्डन के नाम मांगे गये हैं। आप सभी इसमें बढ़चढ़ भागीदारी करें। सिविल लाइंस प्रभाग के डिवीजनल वार्डन दिनेश यादव ने यह बात बिहारीपुर पोस्ट की मासिक बैठक में कही। डिप्टी पोस्ट वार्डन अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि ड्यूटी के दौरान वार्डन परस्पर संवाद करते रहें जिससे संख्या बल दिखाई पड़े। स्टाफ ऑफिसर आलोक शंखधार ने कहा कि पोस्ट के सभी वार्डन अपनी ड्यूटी में अग्रणी रहते हैं और उम्मीद है क्यूआरटी में भी बिहारीपुर पोस्ट के वार्डन की संख्या सर्वाधिक रहेगी। यह भी पढ़ें- क्यूआरटी में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें वार्डन सेक्टर वार्डन सुशील कुमार, पोस्ट वार्डन दीप्तांशु दीक्षित, डिप्टी पो...