हरिद्वार, मार्च 19 -- घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ क्यूआरटी की कार्रवाई जारी है। गुरुवार को हरिद्वार रेलवे स्टेशन क्षेत्र में ढाबे-रेस्टोरेंट पर छापेमारी की गई। इस दौरान दुकानदारों में अफरा तफरी का माहौल रहा। मौके पर टी-स्टॉल, फास्ट फूड वालों ने सामान समेट लिया। जिला पूर्ति विभाग के एआरओ देव चंद ने बताया कि ढाबे और रेस्टोरेंट पर छापेमारी के दौरान पांच घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए। ऐसे दुकानदारों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...