नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- यस बैंक ने उन सभी रिपोर्ट्स को गलत बताया है जिसमें कहा गया था कि करीब 32 करोड़ रुपये का साइबर फ्रॉड हुआ है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सरकारी अकाउंट्स के साथ छेड़छाड़ हुई है। यस बैंक ने इन रिपोर्ट्स को निराधार बताया है। साथ ही कहा है कि कोई भी वित्तीय नुकसान नहीं हुआ है। इसके अलावा उनका पूरा सिस्टम सुरक्षित है। बता दें, रिपोर्ट्स में कहा गया था कि अक्टूबर 2026 के अंत में बैंक के साथ साइबर फ्रॉड हुआ है। इससे सरकारी अकाउंट भी प्रभावित हुए हैं।क्या है यस बैंक का पूरा बयान अपने बयान में यस बैंक ने कहा है कि कोई भी सरकारी अकाउंट इससे प्रभावित नहीं हुआ है। ना ही कोई वित्तीय नुकसान हुआ है। यस बैंक की तरफ से बताया गया कि रिपोर्ट पूरी तरह से निराधार है। यह वास्तविक स्थिति से इसका दूर-दूर तक कोई सम्बंध नहीं है। बैं...