नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- पेट्रोल पंप पर हम या कई लोग अक्सर राउंड फिगर की जगह ऑड अमाउंट में पेट्रोल डलवाते हैं। जिसमें 99 रुपए, 101 रुपए, 103 रुपए, 119 रुपए या ऐसा ही कोई दूसरा अमाउंट शामिल रहता है। इसके पीछे लोगों का मानना होता है कि इस अमाउंट में पेट्रोल की चोरी नहीं हो पाएगी, क्योंकि राउंड फिगर वाले अमाउंट जैसे 100 रुपए, 110 रुपए, 150 रुपए, 200 रुपए या अन्य को मशीन में पहले से ही सेट कर दिया जाता है। जिसके चलते पेट्रोल कम मिलता है। यदि आप भी ऐसा ही सोचते हैं, तब आप पूरी तरह गलत हो सकते हैं। दरअसल, गाड़ी में पेट्रोल किसी अमाउंट में कितना आएगा ये उसकी डेंसिटी तय करती है। दरअसल, जब भी हम पेट्रोल भरवाने फ्यूल पंप पर जाते हैं तो हम मीटर की रीडिंग को 00 देखकर ही फ्यूल भरवाते हैं। जीरो देखने को बाद लगता है कि सब कुछ ठीक है। हालांकि, एक फ्यूल प...