नई दिल्ली, जुलाई 24 -- सामाजिक और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26वें दिन अपना अनशन तोड़ दिया है।केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय राज्यमंतत्री जितेंद्र सिंह ने मेदांता अस्पताल जाकरउनसे मुलाकात की और उनकी तीन मांगों को मानने का आश्वानसन दिया। सोनम वांगचुक 28 जून से अनशन पर थे। अनशन के 20वें दिन उन्हें जबरन उठाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था। सोनम वांगचुक ने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने मुझसे अनशन खत्म करने की अपील की थी। यह फैसला अलग-अलग शर्तों पर लंबी बातचीत और देश में हिंसा की आशंका को देखकर लिया गया है। बता दें कि एक दिन पहले ही सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने का आह्वान किया था। अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दीपके ने कहा, हमें राहत और खुशी हुई है कि सोनम सर ने अ...