नई दिल्ली, जून 5 -- हाल के दिनों में JEE Advanced 2026 से जुड़े लाखों अभ्यर्थियों के डेटा लीक और निजता के उल्लंघन को लेकर सोशल मीडिया पर कई दावे सामने आए। इन खबरों के बाद छात्रों और अभिभावकों के बीच चिंता का माहौल बन गया। अब इस पूरे मामले पर IIT रुड़की ने आधिकारिक प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जो दावे किए जा रहे हैं वे भ्रामक हैं और तथ्यों पर आधारित नहीं हैं। गौरतलब है कि IIT रुड़की इस बार की परीक्षा का कॉर्डिनेटर है। IIT रुड़की ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक बयान जारी करते हुए कहा कि कुछ लोग गलत जानकारी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। संस्थान के अनुसार, मामले को जिस तरह पेश किया जा रहा है, वास्तविक स्थिति उससे बिल्कुल अलग है। IIT रुड़की ने साफ कहा कि छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनकी महत्वपूर्ण जानकारी सुरक्षित है।क्या था पूरा ...