नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- जुलाई में नीट पेपर लीक और छात्र आंदोलनों के बाद बैकफुट पर आई भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने देश की युवा पीढ़ी यानी Gen Z और पहली बार वोट देने वाले युवाओं से जुड़ाव मजबूत करने के लिए एक बड़ा रणनीतिक कदम उठाया है। पार्टी ने युवा मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने और रणनीति को फिर से ट्यून करने के लिए 80 नेताओं का एक स्पेशल इंटरनल वर्किंग ग्रुप 'युवा संवाद' (Yuva Samvaad) तैयार किया है। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया के मार्गदर्शन और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में बने इस वर्किंग ग्रुप को 6 छोटे-छोटे ग्रुप में बांटा गया है।'युवा संवाद' वर्किंग ग्रुप में कौन-कौन से प्रमुख चेहरे हैं शामिल? पार्टी ने इस पैनल में ऐसे नेताओं और सांसदों को जगह दी है, जिनकी सोश...