नई दिल्ली, अगस्त 3 -- AI जितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या आने वाले समय में इंसानों की नौकरियां खतरे में पड़ जाएंगी? इसी मुद्दे पर अब Zoho के सह-संस्थापक Sridhar Vembu ने बड़ी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि अगर AI वास्तव में बड़े पैमाने पर नौकरियां खत्म कर देता है, तो दुनिया को इसके समाधान भी तलाशने होंगे। उन्होंने Sam Altman द्वारा सुझाए गए Universal Basic Income (UBI) जैसे विचार का भी जिक्र किया और कहा कि इस पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए। श्रीधर वेम्बू का मानना है कि भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती नई तकनीक नहीं, बल्कि करोड़ों युवाओं के लिए रोजगार पैदा करना है। उन्होंने यह भी कहा कि टेक कंपनियां अब पहले की तरह नई जॉब्स नहीं दे रही हैं। कई कंपनियां कर्मचारियों पर खर्च करने के बजाय AI इंफ्रास्ट्रक्चर, स...