नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- ज्योतिष शास्त्र में काल सर्प दोष को एक ऐसा योग माना जाता है, जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों पर पड़ सकता है। मान्यता है कि इस दोष के कारण मेहनत के बावजूद सफलता मिलने में देरी, आर्थिक परेशानियां और पारिवारिक जीवन में तनाव जैसी स्थितियां बनती हैं। कई लोगों के मन में यह सवाल भी रहता है कि क्या काल सर्प दोष का प्रभाव पूरे 42 साल तक बना रहता है? ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इसका प्रभाव राहु-केतु की स्थिति और कुंडली के दूसरे ग्रहों पर निर्भर करता है। आइए जानते हैं कुंडली में काल सर्प दोष कैसे बनता है, इसके क्या संकेत बताए गए हैं और इससे राहत के लिए कौन से उपाय किए जाते हैं।कुंडली में कैसे बनता है काल सर्प दोष? ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कुंडली के सभी सात प्रमुख ग्रह सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, गुरु,...