नई दिल्ली, मार्च 2 -- Holika Dahan Aaj Ya Kal, Holika Dahan 2026: होलिका दहन इस बार दो मार्च की मध्यरात्रि के बाद तीन मार्च को भी किया जा सकता है। ज्योतिषियों का मजबूत मत है कि मंगलवार को 3 मार्च के दिन भी होलिका दहन पूजन किया जा सकता है। शास्त्रों की मानें तो पूर्णिमा तिथि में प्रदोष काल में भद्रा न होने पर होलिका दहन पूजन किया जाता है। इस साल शाम से लेकर रात भर भद्रा का साया रहने वाला है। ऐसे में होलिका दहन की पूजा को लेकर काफी कन्फ्यूजन बना हुआ है। ऐसी सिचूऐशन में भद्रा का प्रभाव कम होने पर होलिका दहन किया जा सकता है। आइए पंडित जी से जानते हैं 2 और 3 मार्च के दिन होलिका दहन का मुहूर्त, विधि व उपाय-क्या 3 मार्च को भी होगा होलिका दहन? पंडित जी से जानें आज और कल होली जलने का मुहूर्त, आसान विधि व 3 उपाय 2 मार्च को होलिका दहन मुहूर्त: महर्ष...