नई दिल्ली, मार्च 30 -- Akshaya Tritiya Date, अक्षय तृतीया 2026 : साल में एक बार अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाता है। हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन अक्षय तृतीया का पावन पर्व मनाया जाएगा। ये दिन खरीदारी करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन को आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है की अक्षय तृतीया के दिन खरीदी गई चीज या धर्म-कर्म से जुड़ा कार्य का फल कभी कम नहीं होता है। अक्षय शब्द का अर्थ है कभी कम नहीं होने वाला। इसलिए इस दिन किया गया किसी भी तरह का दान, तप, पूजा या जप का फल हमेशा प्राप्त होता है। अक्षय तृतीया के दिन को भगवान परशुराम के जन्मदिवस के रूप में भी जाना जाता है। इसलिए अक्षय तृतीया के दिन को परशुराम जयन्ती के रूप में भी मनाया जाता है। इसलिए इस दिन कुछ चीजों की खरीदारी करना बेहद लाभकार...