नई दिल्ली, मई 10 -- फिल्मों की शूटिंग वाले सीन देखते वक्त आपने कभी न कभी तस्वीर में नजर आ रही यह चीज जरूर देखी होगी। लेकिन क्या आपको पता है कि यह है क्या और इसका फिल्ममेकिंग में क्या इस्तेमाल होता है? आखिर हर सीन की शूटिंग शुरू करने से पहले इसे एक्टर के फेस पर क्यों दिखाया जाता है? इस बोर्ड के ऊपर हमेशा फिल्म का नाम और बाकी डिटेल्स क्यों लिखी जाती हैं? अगर आपके भी जेहन में कभी न कभी ये सवाल आए हैं, तो चलिए आज इन सभी सवालों का जवाब जान लेते हैं। साथ ही यह भी समझेंगे कि आखिर इस बोर्ड के ऊपर तमाम तरह के रंगों का इस्तेमाल क्यों किया जाता है।क्या है शूटिंग में इस्तेमाल होने वाली ये चीज? दरअसल शूटिंग के वक्त इस्तेमाल किए जाने वाले इस बोर्ड को 'क्लैपबोर्ड' कहते हैं। पुराने वक्त में यह पूरी तरह ब्लैक एंड व्हाइट हुआ करता था, लेकिन नए जमाने के क्लै...