नई दिल्ली, मार्च 24 -- देश में निष्क्रिय इच्छामृत्यु पाने वाले पहले शख्स हरीश राणा (31) का मंगलवार को दिल्ली एम्स में निधन हो गया। हरीश राणा वह 2013 से कोमा में थे। हरीश राणा को 14 मार्च को गाजियाबाद स्थित उनके घर से एम्स के डॉ. बीआर आंबेडकर इंस्टीट्यूट रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में लाया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को एक ऐतिहासिक फैसले के तहत हरीश राणा को निष्क्रिय इच्छामृत्यु दिए जाने की मंजूरी प्रदान की थी।क्या होती है 'पैसिव यूथेनेशिया' यानी निष्क्रिय इच्छामृत्यु? इच्छामृत्यु यानी यूथेनेशिया एक ऐसी प्रथा है जिसमें किसी मरीज को लाइलाज कष्ट से छुटकारा दिलाने के लिए डॉक्टर की मदद से उसके जीवन का अंत कर दिया जाता है। निष्क्रिय इच्छामृत्यु गंभीर रूप से बीमार उन मरीजों को दी जाती है जिनके स्वस्थ्य होने की संभावना नहीं ...