श्रीनगर, मार्च 13 -- यौम-ए-कुद्स' के मौके पर जम्मू-कश्मीर के बडगाम और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की राजधानी लेह में आज (शुक्रवार, 13 मार्च को) हज़ारों लोग जमा हुए और फ़िलिस्तीन और ईरान के पीड़ित लोगों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए एक विरोध मार्च निकाला। इस मौके पर लोगों ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत को लेकर भी विरोध मार्च निकाला। विरोध-मार्च के दौरान लोग अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। यह विरोध- मार्च ईरान की राजधानी तेहरान में भी निकाली गई, जिसमें अल्लाहू अकबर के नारे लगाते हुए हजारों लोगों ने तेहरान की सड़कों पर अमेरिका-इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन किया और इस्लामिक शासन के प्रति अपना समर्थन जताया। इस दौरान इजरायल ने वहां धमाका भी किया लेकिन प्रदर्शनकारी डटे रहे।क्या होता है यौम-ए-कुद्स यौम-ए-कुद्स (Quds D...