नई दिल्ली, मई 13 -- घूमने-फिरने का तरीका समय के साथ बदलता रहता है। पहले लोग सिर्फ मशहूर जगहों, बड़े होटल और टूरिस्ट स्पॉट्स को एक्सप्लोर करना पसंद करते थे। लेकिन अब लोग किसी जगह की असली संस्कृति और वहां की रोजमर्रा की जिंदगी को करीब से समझना चाहते हैं। इसी वजह से आजकल Shelf Discover Trend काफी चर्चा में है। इस ट्रेंड में लोग किसी शहर या देश के सुपरमार्केट, लोकल स्टोर, किराना दुकानों और छोटे बाजारों को एक्सप्लोर करते हैं। सुनने में यह थोड़ा अलग जरूर लगता है, लेकिन यह अनुभव काफी मजेदार और दिलचस्प माना जा रहा है।क्यों खास है ये ट्रेंड?Shelf Discover Trend सिर्फ शॉपिंग तक सीमित नहीं है। यह किसी जगह की लोकल लाइफस्टाइल को समझने का एक नया तरीका बन चुका है।जब लोग किसी नए शहर के स्टोर या सुपरमार्केट में जाते हैं, तो वहां उन्हें लोकल खाने-पीने की च...