नई दिल्ली, अगस्त 7 -- छुट्टियां बिताने का मन हो तो लोग किसी महंगे लक्जरी होटल की बुकिंग करते हैं। जहां पर उन्हें पूल, बुफे, स्पा, बार और ढेर सारी सुविधाएं मिले। लेकिन अब लोगों की सोच बदल रही है। दुनियाभर के टूरिस्ट जो यात्रा करना पसंद करते हैं वो अब नया ट्रेंड फॉलो कर रहे हैं जो हर किसी का ध्यान खींच रहा। दरअसल, अब लोग ऐसी जगहों पर छुट्टियां बिताने के लिए जाना चाहते हैं जहां पर उन्हें इंटरनेट, फोन जैसी सुविधाएं ना मिले। वो अपनी छुट्टी को मेंटली रिलैक्स होकर बिताना चाहते हैं। जहां पर उन्हें किसी तरह की फोन कॉल्स, मेल्स परेशान ना करें। ऐसी जगह जहां पर उन्हें आधुनिक सुविधाएं ना मिले, बस एक साधारण जीवन जीने को मिले। अजीब स्थिति आ गई है लोग सुदूर गांव, जंगल में कुछ दिन बिताने के लिए दूर-दूर से आ रहे और पैसे खर्च कर रहे। ये आइडिया रिवर्स वेकेशन...