फैसल मलिक, सितम्बर 11 -- केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि बहुत जल्द देशभर में हाई-वे पर टॉल प्लाजा से मुक्ति मिल जाएगी। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि भारत पूरी तरह से डिजिटल और बैरियर-फ्री टोल कलेक्शन सिस्टम की ओर बढ़ रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये नई व्यवस्था अगले साल फरवरी-मार्च 2027 तक पूरे देश में लागू होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था के तहत मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) मॉडल का इस्तेमाल किया जाएगा।क्या है MLFF मॉडल? MLFF टोलिंग एक बैरियर-फ्री इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम है, जो गाड़ियों की पहचान करने और उनसे टोल वसूलने के लिए ओवरहेड गैंट्री का इस्तेमाल करता है। इसमें गाड़ियों को सामान्य गति से गुजरते समय रुकने या धीमा होने की जरूरत नहीं पड़ती। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार का मकसद ट...