नई दिल्ली, जुलाई 20 -- कॉकरोच जनता पार्टी के ने संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन सोमवार को संसद तक 'संसद चलो' मार्च का आह्वान किया है। ये मार्च सुबह 9 बजे से शुरू है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया। इस दौरान दीपके ने पार्टी की पहली जीत क्या है इसकी भी जानकारी दी। दीपके ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा 'भारत के इतिहास का सबसे बड़ा मार्च होने जा रहा है। पिछले 10-12 साल से इस देश में लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की जा रही थी जंतर मंतर पर एक महीना बैठकर आपने लोकतंत्र को फिर से जिंदा कर दिया है। पूरे देश से लोग आ रहे हैं और पूरी दिल्ली कॉकरोच से भर चुकी है। जब में अमेरिका में था तो ये लोग मुझे बोलते थे कि कोई नहीं आएगा ये सिर्फ सोशल मीडिया ट्रेंड बनकर रह जाएगा। आज दिख...