नई दिल्ली, मई 13 -- हाल ही में यूक्रेन युद्ध का अंत नजदीक होने की बात करने वाले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दुनिया को अपनी परमाणु ताकत की नई और सबसे खतरनाक झलक दिखाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस ने मंगलवार को अपनी नई इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) 'सरमत' का सफल परीक्षण किया। इसे मिसाइल को 'सैटन-2' के नाम से भी जाना जाता है और इसे दुनिया की सबसे शक्तिशाली मिसाइल बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक यह मिसाइल साल के अंत तक रूसी सेना में शामिल कर ली जाएगी। खास बात यह है कि पुतिन ने इस टेस्टिंग की जानकारी खुद साझा की है। पुतिन के मुताबिक सरमत के वॉरहेड्स की मारक क्षमता किसी भी पश्चिमी मिसाइल से चार गुना ज्यादा है। वहीं इसकी रेंज 35,000 किलोमीटर से भी ज्यादा है, यानी यह धरती के किसी भी कोने को अपना निशाना बना सकती है। यह भी पढ़ें...