अहमदाबाद, अक्टूबर 27 -- गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को हाल ही में अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल के स्पेशल हाई सिक्योरिटी ब्लॉक 'दो सौ खोली' में शिफ्ट किया गया है। इस ब्लॉक में गंभीर अपराधों में शामिल 200 कैदियों को रखा जाता है। बिश्नोई की कोठरी करीब 7.5x11 फीट की है। यह बदलाव एक विस्तृत सुरक्षा योजना का हिस्सा है, जिसका मकसद बिश्नोई की गतिविधियों पर लगाम लगाना है। कैदियों को एक-दूसरे के संपर्क में आने से रोकने और उनकी आवाजाही सीमित रखने के लिए इस ब्लॉक को चार अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया है। प्रत्येक हिस्से में 50 कैदी रखे गए हैं।2008 के सीरियल ब्लास्ट के दोषी भी इसी ब्लॉक में बंद टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, साबरमती जेल का 'ब्लॉक 200' अधिकतम सुरक्षा वाला क्षेत्र है। यहां 2008 के सीरियल ब्लास्ट मामले में दोषी ठहराए गए कैदियों के...