गाजियाबाद, फरवरी 4 -- गाजियाबाद में मंगलवार देर रात नौवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट की बालकनी से कूदने वाली तीनों बहनों को एक ऑनलाइन कोरियन गेम की लत थी। पुलिस का कहना है कि 16, 14 और 12 साल की ये तीनों लड़कियां 'कोरियन लव' नाम के एक गेम से इतनी प्रभावित थीं कि वो खुद को भारतीय नहीं बल्कि कोरियन मानने लगी थीं। यहां तक कि वे खुद को कोरियन राजकुमारी बताती रहती थीं। शुरुआती जानकारी के आधार पर इस जानलेवा गेम की लत को ही तीनों बच्चियों की मौत की वजह माना जा रहा है। सहायक पुलिस आयुक्त (शालीमार गार्डन) अतुल कुमार सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि ये बहनें एक ऑनलाइन कोरियन गेम की आदी थीं जो 'टास्क बेस्ड' है और बच्चियों के माता-पिता उनके बहुत ज़्यादा गेम खेलने पर आपत्ति जताते थे। कोरियन 'टास्क-बेस्ड' गेम वह हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.