नई दिल्ली, जुलाई 3 -- घूमने-फिरने के शौकीन लोग इंजॉय करने के लिए नए-नए तरीके निकालते ही रहते हैं। पर्यटन की दुनिया में आजकल 'एयरपोर्ट डिवोर्स' का चलन बढ़ रहा है। यह किसी तरह की शादी तोड़ने वाला डिवोर्स नहीं है। इसमें होता ये है कि जैसे आप किसी घरेलू डेस्टिनेशन या फिर विदेश में घूमने का प्लान करते हैं। एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद आप अपने पार्टनर को छोड़ देंगे और दोनों अपने-अपने रास्ते जाएंगे। इसके बाद तय समय पर दोनों एयरपोर्ट पर ही मिलेंगे और फिर वापसी होगी। इसके अलावा कई लोग बोर्डिंग के दौरान ही अलग-अलग फ्लाइट लेते हैं और वापस आने के बाद फिर एयरपोर्ट पर ही मिलते हैं। 2025 में संडे टाइम्स के एक आर्टिकल में ट्रैवल राइटर हुव ओलिवर ने यह विचार लिखा था। इसके बाद लोगों ने इसे अपनाना शुरू कर दिया। बहुत सारे लोग एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद साथ कॉफी...