शिमला, अगस्त 12 -- हिमाचल प्रदेश में वाहन चलाने वालों को अब महंगाई का एक और झटका लगा है। सोमवार, 12 अगस्त से राज्य में बिकने वाला पेट्रोल और डीजल 60 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। इसके पीछे कच्चे तेल की कीमतें या महंगाई कारण नहीं है, बल्कि राज्य सरकार द्वारा लगाया गया एक नया टैक्स है, जिसे 'विडो एंड ऑर्फन सेस' यानी विधवा और अनाथ उपकर का नाम दिया गया है।क्या है 'विडो एंड ऑर्फन सेस' और कितना लगेगा? राज्य के कर एवं आबकारी विभाग ने राज्य के वैट (VAT) कानून के तहत एक नोटिफिकेशन जारी किया है। यह सेस तेल कंपनियों द्वारा डीलरों को बेचे जाने वाले ईंधन की पहली बिक्री पर ही लागू हो जाएगा। फिलहाल यह सेस 60 पैसे प्रति लीटर है, लेकिन कानून के मुताबिक सरकार के पास इसे 5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाने का अधिकार है।क्यों लगाया गया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ...