नई दिल्ली, अगस्त 9 -- सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिन से आर माधवन का फिल्म GDN के लिए ट्रांसफॉर्मेशन खूब वायरल हो रहा है। साउथ के कई लीजेंडरी सितारों से सजी इस फिल्म का निर्देशन कृष्णकुमार राजकुमार ने किया है। सिनेमाघरों में 7 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म की IMDb पर रेटिंग 10 में से 9.2 है। फिल्म को साउथ में खूब प्यार मिल रहा है, लेकिन उत्तर भारत में ज्यादातर ऑडियंस को यही नहीं पता है कि यह फिल्म है किस बारे में? तो चलिए जानते हैं क्या है इस फिल्म की कहानी और क्यों आर माधवन के ट्रांसफॉर्मेशन को इतना सराहा जा रहा है?किस बारे में है फिल्म GDN? फिल्म GDN भारत के महान आविष्कारक, इंजीनियर और उद्योगपति गोपालस्वामी दोरैस्वामी नायडू की जिंदगी पर आधारित है। गोपालस्वामी को 'भारत का एडिसन' भी कहा जाता है और इस बायोपिक में उनकी जिंदगी को काफी करीब से दिख...