नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- आजकल क्लीन गर्ल ब्यूटी का काफी क्रेज लड़कियों में देखने को मिल रहा है। चेहरे पर एक फ्रेश ग्लो जो सुबह सोकर उठने के बाद दिखता हो बिल्कुल वैसा ही। ग्लोइंग स्किन, सॉफ्टली ब्रश की हुई आईब्रो, हल्के से शाइन करते लिप्स जैसे नेचुरल ग्लॉस लगा हो। चेहरा ऐसे दिख रहा कि लोग सोचे इसने मेकअप किया भी है या नहीं। क्लीन ब्यूटी मतलब फ्रेश, ब्रीदेबल स्किन और बिल्कुल रियल दिख रही हो। अब वो मैट फिनिश वाला मेकअप जिसमे चेहरे की कॉन्ट्यूरिंग की गई हो, ये मेकअप ट्रेंड अब बाहर हो चुका है।कैसे मिलेगा क्लीन गर्ल ब्यूटीक्लीन गर्ल ब्यूटी लुक पानी चाहती हैं तो केवल प्रोडक्ट को चेहरे पर ना लगाएं बल्कि स्मार्ट तरीके से यूज करें। बेस लगाने से पहले प्रॉपर स्किन केयर फॉलो करें।सबसे पहले स्किन को एक्सफोलिएट करें। एक्सफोलिएशन से स्किन का खुरदुरापन खत्म...