नई दिल्ली।, अगस्त 13 -- India-Pakistan: बीते 7 अगस्त को तीन मुस्लिम देशों सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक मक्का संयुक्त रक्षा समझौता (Mecca Joint Defense Agreement) हुआ। नाटो (NATO) की तर्ज पर तैयार इस समझौते की मुख्य शर्त यह है कि इनमें से किसी भी एक देश पर हुआ हमला तीनों देशों पर हमला माना जाएगा। तुर्की के विदेश मंत्री ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में इस गठबंधन का और विस्तार हो सकता है। यह समझौता सीधे तौर पर तो भारत के खिलाफ केंद्रित नहीं है, लेकिन भारत-पाकिस्तान के संबंधों को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण हो जाता है। मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष से पहले तक पाकिस्तान की सैन्य क्षमता सीमित युद्ध क्षेत्रों में भारत को हावी न होने देने और किसी बड़े युद्ध को रोकने के लिए अपने परमाणु हथियारों के डर पर ...