कोलकाता, मई 26 -- Kamduni Gangrape Case: पश्चिम बंगाल की नई शुभेंदु सरकार ऐक्शन में है। ममता बनर्जी सरकार के दौरान हुई हिंसा और अपराध से जुड़ी कई पुरानी फाइलों को दोबारा खोला जा रहा है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में हुई गैंगरेप एंड मर्डर केस की फाइल दोबारा खोले जाने के बाद अब बंगाल की बहुचर्चित कामदुनी गैंगरेप की भी फाइल दोबारा खोले जाने की चर्चा तेज है। इसके संकेत बंगाल भाजपा के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने दिए हैं। दरअसल, कामदुनी गैंगरेप पीड़िता की मां और भाई सोमवार (25 मई) को कोलकाता के साल्ट लेक में भाजपा दफ्तर पहुंचे थे, जहां उनकी मुलाकात प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य से हुई। उनके साथ कामदुनी की एक्टिविस्ट टुम्पा कयाल भी थीं। ऐसी खबर है कि इस मुलाकात के दौरान कामदुनी गैंगरेप की फिर से जांच कराने पर चर्चा हुई। ABP बांग्ला के मु...