नई दिल्ली, जनवरी 8 -- वेनेजुएला में अमेरिकी सेना की कार्रवाई और वहां के राष्ट्रपति को उठाकर ले आए की घटना ने पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोरी हैं। लगातार ट्रंप की चेतावनियों का सामना कर रहे पूर्व वेनेजुएलाई राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने शायद सोचा नहीं होगा कि अमेरिका एक दिन उन्हें उनके घर से ही उठा लेगा। हालांकि, ऐसा हुआ और इस वक्त मादुरो अपनी पत्नी के साथ न्यूयॉर्क की जेल में बंद हैं। कई विशेषज्ञों की मानें तो वेनेजुएला पर किए गए अमेरिकी हमले के पीछे कई वजहें हैं। कई लोग इसे ट्रंप द्वारा एपस्टीन फाइल्स से लोगों का ध्यान हटाना बताया, तो कई लोगों ने इसे वेनेजुएला में अमेरिका विरोधी देशों की बैठकों और वहां के तेल को वजह बताया। इसकी दूसरी तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति का आरोप है कि मादुरो अमेरिका में ड्रग्स सप्लाई करते हैं, इसलिए उन्हें गिरफ्तार कि...