नई दिल्ली, मई 20 -- इबोला वायरस के मामले इतनी तेजी से बढ़ रहे हैं कि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन को इसे दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ इमरजेंसी घोषित करना पड़ा। राहत की बात ये है कि भारत में अभी इस वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है। लेकिन अफ्रीका में लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए एयरपोर्ट पर चेकिंग चालू हो चुकी है और विदेश से ने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग और निगरानी होना शुरू हो गई है। बहुत से लोग इस संक्रमण से अंजान हैं। ऐसे में इस आर्टिकल से समझिए क्या है इबोला वायरस और इससे बचाव के तरीके। यह भी पढ़ें- इसबगोल खाना शुरू करने से पहले जानें 5 बातें, पेट की समस्या वाले जरूर पढ़ेंक्या है इबोला वायरस? इबोला वायरस एक बेहद खतरनाक और जानलेवा वायरस है। इसे पहले 'इबोला ब्लीडिंग फीवर' भी कहा जाता था। यह वायरस शरीर के अंगों को नुकसान पहुंचाता है ...