नई दिल्ली, मई 25 -- IPL 2026 में भले ही मुंबई इंडियंस 9वें स्थान पर रही है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में पिछले तीन सीजन में से दो बार टीम प्लेऑफ्स की रेस से काफी दूर रही है। बावजूद इसके एमआई के बैटिंग कोच किरोन पोलार्ड ने कप्तान का समर्थन किया है। कागजों पर देखें तो आप पाएंगे कि मुंबई इंडियंस खिताब की दावेदारों में से एक थी, लेकिन सीजन के प्रदर्शन को उठाकर देखें तो एमआई सबसे खराब टीमों में शामिल रही। 2024 से ही एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या हैं। उस सीजन भी टीम प्लेऑफ्स में नहीं पहुंच पाई थी। 2025 में जरूर टॉप 4 में एमआई ने फिनिश किया, लेकिन टीम क्वालीफायर 2 नहीं जीत पाई थी और अब 9वें स्थान पर रही है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ठीक बाद शुरू हुए आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस के पास भारतीय टीम का कोर ग्रुप था। इसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव,...