नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- आईपीएल 2027 की नीलामी से पहले टीमों के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली चल रही है। खिलाड़ियों को बरकरार रखने (रिटेंशन) की समयसीमा 17 नवंबर तक बढ़ा दी गई है, जिससे और अधिक अदला-बदली की घोषणाएं होने वाली हैं। मिनी नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में होगी। अब तक ट्रेड विंडो के तहत कई खिलाड़ी अपनी पुरानी टीम को छोड़कर नई टीम के साथ जुड़ गए हैं। इसमें लियम लिविंगस्टोन, कुलदीप यादव और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। इस बीच रिपोर्ट के मुताबिक स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस छोड़ सकते हैं और 'रिटेंशन' की समयसीमा से पहले अर्शदीप सिंह के बदले पंजाब किंग्स में शामिल हो सकते हैं। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने हार्दिक पांड्या को क्वालिटी प्लेयर बताया है लेकिन उनका मानना है कि मुंबई को ऑलराउंडर की कमी नहीं खलेगी। यह भी ...