हैदराबाद, अप्रैल 9 -- कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत अर्जी पर तेलंगाना हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब इस मामले पर शुक्रवार को सुनवाई होगी और संभवत: फैसला सुनाया जाएगा। खेड़ा ने यह याचिका असम पुलिस द्वारा दर्ज जालसाजी और आपराधिक साजिश के एक मामले में अग्रिम जमानत पाने के लिए दायर की थी। खेड़ा की तरफ से वर्चुअली पेश हुए कांग्रेस नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने असम की हिमंत बिस्वा सरमा सरकार द्वारा दर्ज मामले में राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाया। सिंघवी ने अपनी दलील में कहा कि खेड़ा के खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह से राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित लगते हैं और ये "जंगल राज" और "वाइल्ड वेस्ट" (अराजकता) के समान हैं। बार एंड बेंच के मुताबिक, सिंघवी ने अपनी दलील में कहा, "क्या हम 'वाइल्ड वेस्ट' में रह रहे हैं, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.