नई दिल्ली, जून 17 -- आपके हाथों की लकीरे आपके बारे में काफी कुछ बता देती हैं। आपका जीवन कैसा होगा, इसमें क्या मुश्किले आएंगी, यह सब आपको हस्तरेखा के जरिए पता चल सकता है। आज हम यहां किसी खास रेखा के बारे में बात ना करके, सभी रेखाओं के बारे में मिलीजुली बात करेंगे। इन छोटी-छोटी चीजों से काफी कुछ जड़ा है, इसलिए अगर आपके हाथ में भी ये चीजें हैं तो आप यहां देख सकते हैं।कोई रेखा टूटी हुई तो क्या होता है? अगर आपके हाथ की कोई रेखा अपने अंतिम सिरे पर जाकर कई मागों में बंट रही हो समझ लें कि उस रेखा का फल उल्टा मिलता है। अगर किसी रेखा में से कोई नई रेखा निकल कर ऊपर की ओर बढ़ती हो तो उस रेखा के फल में वृद्धि होती है। अगर कोई रेखा में से कोई रेखा निकल कर नीचे की ओर झुक रही हो, तो समझ लें कि इसका विपरीत फल मिलता है। अगर आपके हाथ की प्रणय रेखा में से को...