नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना नवंबर 2025 में संगीतकार पलाश मुच्छल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली थीं। प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी थी और फैंस दोनों की जिंदगी का नया चैप्टर शुरू होना का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि, शादी से एक दिन पहले सारी तैयारियां धरी रह गईं। पहले खबर आई की स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत खराब होने की वजह से शादी टाल दी गई लेकिन बाद में पलाश पर चीटिंग के आरोप लगे। कहा गया कि स्मृति ने इसी वजह से पलाश से रिश्ता तोड़ने का फैसला किया। हालांकि, अब पैचअप की अटकलें लग रही हैं।इस वायरल वीडियो ने फैंस को चौंकाया दरअसल, एक वीडिया वायरल हो रहा जिसमें पलाश की बहन सिंगर पलक मुच्छल को स्मृति के पिता के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा ग...